वामपंथी दलों की देशव्यापी हडताल 8 जनवरी को

इटावा । वामपंथी दलों के आहवान पर 1 से 7 जनवरी देशव्यापी अभियान और 8 जनवरी को आम ह?ताल के समर्थन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिले में सघन अभियान चला रही है। इसके तहत यासीनगर में माकपा ने आमसभा का आयोजन किया। माकपा राज्य मंत्रिपरिषद पर सदस्य मुकुट सिंह ने बतौर मुख्यवक्ता कहा कि मोदी सरकार ने भारत के दिल में त्रिशूल घोंप दिया है। इसके तीन फलक है, नागरिकता संशोधन (सीएए), राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और राष्टीय आबादी रजिस्ट्रर (एनपीआर)। यह नागरिक अधिकारों के मामलों में साम्प्रदायिक पहिचान को आक्रामक रूप स फसान का एक आधार तयार करगा। देश में आर्थिक मंदी और उसके दुष्परिणामो, बेरोजगारी, छंटनी, महंगायी कृषि संकट आदि से जनता त्रस्त हैउन्होंने देश की सभी प्रमुख केन्द्रीय ट्रेड यूनियना, किसान संगठनो से 8 जनवरी को हडताल में शामिल होने का लहान का आवाहन किया। इसमें आशा संगिनी, रसोइया, आंगनबाडी यूनियनो भी शामिल रहेंगी। किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य ने बताया खेती किसानी पर संकट, फसल की लागत को डेढ गुना दाम, फसल बीमा, कर्जा मांफी, अन्यायपूर्ण भू अधिग्रहण पर रोक, भूमि के बदले नौकरी, फेटकारीडोर हाईवे के बकाया अभी तक नहीं दिलाया जा सका है।